शहर के प्रमुख चौराहों पर लगातार चलाई जा रही है डिफॉगर मशीन
जबलपुर। तपती धूप में डिफॉगर की फुहार से शीलत हो रहे हैं राहगीर। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने धूप में आवागमन करने वाले नागरिकों को शीतलता प्रदान करने के लिए चौराहों पर लगातार डिफॉगर मशीने चलवाई जा रही हैं। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगे भी लगातार गर्मी तक प्रमुख चौराहों पर डिफॉगर मशीन को चलाया जाए। निगमायुक्त श्रीमती यादव ने बताया कि भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए इस मौसम में तपती धूप एवं डस्ट से आम नागरिकों, राहगीरों को राहत प्रदान करने शहर के प्रमुख चौराहों पर डिफॉगर मशीन लगवाई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत प्रदान की जा सके।
उपायुक्त संभव अयाची एवं स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव ने बताया कि निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों तीन पत्ती, ब्लूम चौक, छोटीलाइन चौराहा, एवं मालवीय चौक में लोगो को राहत प्रदान करने के लिए निगम द्वारा ख़रीदी गई डिफ़ॉगर मशीन प्रतिदिन दोपहर के समय में चलायी जा रही है, जिससे लोगो को इस तपती धूप से कुछ राहत मिल रही है।








