असाधारण व्यक्तित्व समाहित है जस्टिस सुरेश कुमार कैत के जीवन प्रसंग में

Join Us

 23 मई 2025 को सेवानिवृत्त होने पर बधाई
सीहोर। सफल होना काफी नहीं है बल्कि सामाजिक जीवन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध होना ही असली सार्थकता है । मध्यप्रदेश की न्यायपालिका हाई कोर्ट जबलपुर के सर्वोच्च पद  पर आसीन मुख्य न्यायाधिपति सुरेश कुमार कैत 23 मई 2025 को सेवानिवृत्त हो गए । आपने अपने  कर्तव्यपालन का जिस तरह निर्वहन किया वो सदा-सदा के लिए उदाहरण बन गया । आपका अनुकरणीय व्यक्तित्व हमेशा के लिए प्रेरणादायी हो गया । महज़ न्याय होना नहीं चाहिये न्याय होते हुए दिखना भी चाहिए । अच्छा-बुरा स्वयं में कुछ नहीं हमारे विचार ही  हमें अच्छा-बुरा बनाते हैं । उक्त मूल्यवान विचारवंत चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत से मानव समाज को नई ऊर्जा मिलती है । आपके सेवानिवृत्ति उपरांत आपके द्वारा छोड़े गए उदाहरण न्याय जगत व मानव समाज में सदैव अनुकरणीय होंगे ।
आपका जीवन दीर्घायु हो , आप स्वस्थ रहे व हमेशा प्रेरणास्रोत बने । ऐसी मङ्गल शुभेच्छा है ।

Previous articleकई वर्षों से शासकीय कार्यालयों में अफसरों के वे ही चेहरे देखकर नागरिक हो गए बोर
Next articleआशीष गुप्ता बने अन्र्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के युवा प्रदेशाध्यक्ष