गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाये जाने का डॉक्टरों पर लगाया आरोप
सीहोर। ग्राम पिपल्या नगर निवासी अंजुम बी पति नबी खाँ पर विगत् दिनांक 7 मई 2025 को जान लेवा हमला किया गया था, जिसको सीहोर जिला चिकित्सालय लाया गया, जहाँ पर उन्हें मृतक घोषित किया गया, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट 3 दिन में सौंपी गई। उक्त पीएम रिपोर्ट पर मृतक के परिजनों ने गलत बताते हुए गुरुवार, 22 मई 2025 को कलेक्ट्रेट कार्यालय सीहोर पहुंचकर आवेदन के माध्यम से शिकायत की है कि अंजुम बी के पति नबी खाँ पिता हीरे खाँ को दिनांक 07/05/2025 को दोपहर 1 बजे के लगभग मोहम्मद इदरीश खाँ पिता सिकंदर खाँ, शफीउल्ला पिता मोहम्मद इदरीश खाँ, कुरेशा बी पति मो. इदरीश खाँ, अतिउल्ला पिता मोहम्मद इदरीश खाँ, शमीउल्ला पिता इदरीश खाँ, मेहफूज मास्टर समस्त जाति मुसलमान निवासीगण पिपल्या नगर के द्वारा पुरानी रंजीश के चलते जान लेवा हमला किया गया, जिन्दगी व मौत से जूझ रहे मेरे पति को सीहोर जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मेरे पति को मृतक घोषित कर दिया गया, मेरे पति का पोस्टमार्टम कर हमें बॉडी सौंप दी गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि तीन दिनों में जिला चिकित्सालय के दो डॉक्टरों द्वारा मेरे पति के हत्यारों से सांठ-गांठ कर झुठी व मनघड़ंत पोस्टमार्टम रिपार्ट कालापिपल थाना भिजवा दी गई, जिसमें वास्तविकता नही दर्शाई गई। मृतक नबी खाँ के पिता हीरे खाँ, आयू 53 वर्ष है और इन दोनों डॉक्टरों द्वारा नबी खाँ पिता मेहफूज खाँ, आयू 55 वर्ष की पोस्टमार्टम रिपोर्ट थमा दी गई है जो कि सही नही है।
पीडि़त परिजनों का कहना है कि मृतक नबी खाँ पर जब जानलेवा हमला किया गया था, वहाँ पर कई प्रतक्ष्य दर्शी भी मौजूद थे, मृतक पर लोहे की राड, डंडे से बार किया गया, जिससे उनकी पसली तोड़ दी गई एंव सिर फौड़ कर बेरहमी से मार कर मृतक अवस्था में छोड़ चले गये।
पीडि़त परिजनों ने मांग की है कि सीहोर जिला चिकित्सालय के दो डॉक्टरों द्वारा हत्यारों से सांठ-गांठ कर पेश की गई गलत रिपोर्ट को मान्य ना करते हुए पुन: उच्च स्तरीय निष्पक्ष जाँच कराकर दूसरी वास्तविक पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनवाई जावे एंव दोनों डॉक्टरों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावे ताकि पीडि़त परिवार को न्याय एंव हत्यारों सजा मिल सके। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता पंकज शर्मा, नईम खाँ, फरीद खाँ, हकीम खाँ, रसीद खाँ, अबीद खाँ, आरीफ खाँ, हबीब खाँ, रईस खाँ, भंवरसिंह सिसोदिया, अरबीन बी, सकीला बी, नजमा बी, सुमय्या बी, हसीना बी, फरीदा बी, हारून बी आदि शामिल है।








