बाणगंगा चौराहे पर बड़ा हादसा टला

Join Us

 बस के बाद अब बेकाबू डंफर रोशनपुरा ढलान से उतरा, ऑटो को लिया चपेट में
भोपाल(ए)। शहर के टीटी नगर थाना इलाके के बाणगंगा चौराहे पर बस के बेकाबू होने के बाद अब अनियत्रिंत डंफर घाटी से तेज स्पीड से नीचे आया और एक ऑटो में जा घुसा। बताया गया है की मिनी क्रेन की मदद से डंपर को खींचकर ले जाया जा रहा था, लोड ज़्यादा होने के कारण डंपर पीछे आ गया और ऑटो को कुचल दिया। गनीमत रही हादसे में कोई जानहानि नही हुई। यदि हादसा दिन के समय हुआ होता तो काफी भयानक हो सकता था। जानकारी के मुताबिक डंपर ढलान से तेजी से आया और बाणगंगा चौराहे के पास मंदिर के सामने डंपर ने ऑटो को अपनी चपेट में लिया। डंपर की चपेट में आकर ऑटो उसमें दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में आगे की जॉच की जा रही है।

Previous articleऑपरेशन सिंदूर भारत की सोची, समझी और योजनाबद्ध ढंग से की गई कार्रवाई लेफ्टिनेंट जनरल मानवेन्द्र
Next articleटेलर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात