भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने नक्सलियों पर कार्रवाई को लेकर दी प्रतिक्रिया

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में नक्सलवादियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में सुरक्षा बल देशभर में नक्सलवाद को पूरी तरह से समाप्त करने में जुटे हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि देश के सिर्फ छह जिलों में ही नक्सली वर्तमान में सक्रिय हैं। उन्होंने मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें नक्सलियों को समाप्त करने के लिए कृत संकल्पित हैं।
मध्यप्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। मध्यप्रदेश के एक जिले बालाघाट में कुछ नक्सलियों की सक्रियता का पता चलता है। हाल ही में हमारे जाबांज सुरक्षा बलों ने बालाघाट के बिलालकसा गांव के पास नक्सलियों के मूवमेंट पर घेराबंदी की है। सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। मुझे आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को देश से समाप्त करने की जो समय-सीमा निर्धारित की है, उसके पहले ही मध्यप्रदेश से नक्सलवाद को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बुधवार को ही छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों द्वारा अबूझमाड़ के जंगलों में दो दर्जन से अधिक नक्सलियों को मारे जाने की सूचना मिल रही है। मुठभेड़ में एक करोड़ से अधिक के इनामी नक्सली के भी मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह कार्रवाई बताती है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जो कहती है उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जो देश के लिए खतरा हां या देश की एकता या अखंडता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, ऐसे अवांछित गतिविधियों में संलिप्त किसी भी तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Previous articleप्रधानमंत्री श्री मोदी के भोपाल आगमन के लिए जारी तैयारियों का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया निरीक्षण
Next articleसाइबर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी के चाचू के साथ साइबर ठगी