नाबालिग स्कॉर्पियो चालक ने बैंक मैनेजर को मारी टक्कर,मौत

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। भोपाल में एक नाबालिग स्कॉर्पियो चालक ने नरेला जोड़ पर आज सुबह करीब 11 बजे बैंक मैनेजर को टक्कर मार दी। घटना के समय वह ऑफिस जाने के लिए निकली थीं। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक अमृता ओमकार (40) पत्नी अमित ओमकार शक्ति नगर एचडीएफसी बैंक की मैनेजर थीं। सुबह घर से ऑफिस जाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकली थीं। नरेला शंकरी जोड़ अयोध्या बाइपास पर सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।अमृता की करीब 12 साल पहले शादी हुई थी। उनकी चार साल की एक बेटी है। अमृता पति अमित और बेटी के साथ अम्रत एनक्लेव में रहती थीं। उनके पति प्राइवेट जॉब करते थे। फिलहाल वह बेड रेस्ट पर हैं।अमृता के पति अमित का चार महीने पहले एक्सीडेंट हो गया था, फिलहाल वह बेड रेस्ट पर हैं। इससे पहले अमित महिंद्रा कंपनी में वरिष्ठ पद पर जॉब करते थे। एक्सीडेंट के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी थी। परिवार की जिम्मेदारी फिलहाल अमृता के कंधों पर ही थी।बताया जा रहा है कि नाबालिग स्कॉर्पियो कार को अंधाधुंध रफ्तार में दौड़ा रहा था। हालांकि लोगों ने उसे स्पॉट पर ही पकड़ लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया था। वहीं पुलिस आरोपी के हिरासत में होने की बात से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा होगा कि वह नाबालिग है कि बालिग और क्या करता है।

Previous articleबीजेपी दफ्तर में हाइपरटेंशन दिवस पर पदाधिकारियों ने चेक कराए ब्लड प्रेशर
Next articleशादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव