ग्राम पंचायत खापरखेड़ा में तालाब गहरीकरण कार्य कर दिया जल संरक्षण का संदेश

Join Us

नर्मदापुरम/मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रदेश भर में निरंतर जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संभाग समन्वयक श्री कौशलेश प्रताप तिवारी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत खापरखेड़ा में जल चौपाल आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न ग्रामों सहलवाड़ा, सुरेला व सर्रा किशोर, पोंडी इत्यादि की प्रस्फुटन समितियों की सहभागिता रही एवं उसके उपरांत आगामी बरसात के मौसम में तालाब की जल धारण क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से गांव के प्राचीन तालाब में गहरीकरण का कार्य किया गया। इस मौके पर विकासखण्ड समन्वयक श्री दयाशंकर उमरे ने कहा कि – “पृथ्वी पर भूजल सीमित मात्रा में उपलब्ध है यदि हम इसका लगातार उपयोग करते रहे तो एक समय ऐसा आएगा कि वह समाप्त हो जाएगा। अतः अब रेन वाटर हार्वेस्टिंग समय की मांग है।” श्री उमरे ने इस अभियान के माध्यम से गांव के पानी को गांव में रोकने का आवाहन किया। इस मौके पर नवांकुर संस्था आराध्या सामाजिक संस्थान से महेंद्र पटेल, मंजू महिला शिक्षा एवं कल्याण समिति प्रतिनिधि आशीष शर्मा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गुरारी से सोबरन पटेल, हंथवास से दुर्गेश गोस्वामी खापरखेड़ा से बृजेश मोगिया, ऐच्छिक संगठन सक्षम सतत विकास सेवा समिति उपाध्यक्ष बृजेश कुमार प्रजापति, मेंटर्स आशा रघुवंशी, सुनील रघुवंशी, देवेंद्र पटेल, ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप पांडे, ग्रामीण रोज़गार सहायक मूलचंद पाल, महिला स्वसहायता समूह से नसरीन खान एवं ग्रामीणजन इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Previous articleपैसा एक्ट को लेकर किये गए कार्यों की हुई समीक्षा बैठक
Next articleकायरव का आयुष्मान योजना से हुआ मुफ्त हृदय रोग का उपचार