विजय शाह एंव जगदीश देवड़ा के द्वारा सेना के प्रति अपमानजनक बयान पर कांग्रेस ने दोनों का किया पुतला दहन

Join Us

 भाजपा मंत्री सत्ता के नशे में मदहोश बार-बार कर रहे हैं सेना का अपमान-राजीव गुजराती

सीहोर। प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस ने शाह के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन तेज कर दिया है। इस बीच उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का भी सेना को लेकर विवादित बयान सामने आया है देवड़ा ने शुक्रवार को प्रभार के जिले जबलपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि सेना प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक है। सेना को अपमानित करने वाले उपमुख्यमंत्री देवड़ा के इस बयान पर कांग्रेस ने शाह के साथ-साथ देवड़ा पर भी कार्यवाही की मांग करते हुए  इस्तीफे की मांग की है।
सीहोर मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में स्थानीय लिसा टाकिज चौराहे पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विजय शाह एंव जगदीश देवड़ा के विरोध में नारे लगाये कि सेना का यह अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान, सेना के सम्मान में कांग्रेस है मैदान में के साथ ही दोनों  के पुतले जलाये गये। इस मौके पर राजीव गुजराती ने कहा कि विजय शाह का बयान सिर्फ कर्नल सोफिया का अपमान नहीं, बल्कि भारतीय सेना और देश की हर उस बेटी का अपमान है जो राष्ट्र के लिए समर्पित है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने अपना फर्ज निभाया, लेकिन बीजेपी, नरेंद्र मोदी, और मोहन यादव की चुप्पी देश को निराश कर रही है। यदि बीजेपी को सचमुच सेना का थोड़ा भी सम्मान है, तो विजय शाह को तत्काल बर्खास्त करना होगा।
भाजपा के मंत्री अपनी कुर्सी के नशे में इतने मदहोश है कि उन्हें देश की सेना की मान मर्यादा की कोई परवाह ही नही है, हाल ही में जिसका उदाहरण उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का वह बयान सामने आया है जिसमें देवड़ा ने शुक्रवार को प्रभार के जिले जबलपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि सेना प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक है। देश हमारे लिये सर्वपरि है और इन दोनों के बयानों ने देश को ठेस पहुंचाई है, श्री नरेन्द्र मोदी एंव मोहन यादव  में यदि देश के प्रति समर्पण की भावना है तो तत्काल इन विजय शाह एंव जगदीश देवड़ा को बर्खास्त कर उन पर कठोर कार्यवाही करना चाहिये। लेकिन सवाल यह है कि क्या मोदी और मोहन यादव ऐसा करेंगे? या फिर यह मामला भी उनके लिए एक और चुनावी मुद्दा बनकर रह जाएगा? देश इंतजार कर रहा है, और जब तक इनको बर्खास्त कर इनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही नही की गई तब तक कांग्रेस पार्टी देश हित में धरना आन्दोलन कर देश की सेना को उनका सम्मान दिलाकर रहेगी।
प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद मंत्री विजय शाह फरार हैं, पुलिस उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के द्वारा दिये गये अनरगल बयान के बाद सभी सरकारी काम छोडक़र सिर्फ बयान पर सफाई देते फिर रहे हैं। पुतला देहन करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान, सीहोर ब्लाक अध्यक्ष निशांत वर्मा, नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, ओम वर्मा, नईम नवाब, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजेन्द्र वर्मा, राजाराम बड़े भाई, रमेश गुप्ता, सीताराम भारती, राजेश भूरा यादव, पवन राठौर, नरेन्द्र खंगराले, बलवान पटेल, घनश्याम मीणा, राजाराम बड़े भाई, आशीष गहलोत, हरीश आर्य, मुस्तफा अंजुम, मनोज पटेल, दसरथ पटेल, के.के. रिछारिया, भगतसिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, गजराज परमार, कपिल गौर, धिरेन्द्र ठाकुर, लक्की सक्सेना, मनीष मेवाड़ा, तानिष त्यागी, यश यादव, विक्की विश्वकर्मा, शुभम त्यागी, ब्रजेश पाटीदार, राहुल गोस्वामी, अभिषेक लोधी, ओम सोनी, मेहंदी हसन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Previous articleजिला चिकित्सालय की डायलिसिस यूनिट में बिस्तरों की संख्या बढ़ाए जाने सहित सोनोग्राफी, एमआरआई की सुविधा दिए जाने की मांग
Next article68 वर्षीय ने पाकिस्तान बार्डर पर तैनात होने के लिये लिखा पत्र