जिला चिकित्सालय की डायलिसिस यूनिट में बिस्तरों की संख्या बढ़ाए जाने सहित सोनोग्राफी, एमआरआई की सुविधा दिए जाने की मांग

Join Us

 जिले के सबसे बड़े अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध ना होना दुर्भाग्यपूर्ण – पंकज शर्मा
सीहोर । जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने एक बयान जारी कर सीहोर जिला प्रशासन से जनहित में सीहोर जिला चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है । पंकज शर्मा ने बताया कि जिले का सबसे बड़ा अस्पताल होने के बावजूद यहां सुविधाओं की काफी कमी है जिससे यहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है । पंकज शर्मा ने बढ़ते किडनी मरीजों की संख्या को देखते हुए यहां की डायलिसिस यूनिट में बिस्तरों की संख्या पांच से बढ़ाकर दस किए जाने, सभी को सोनोग्राफी की सुविधा देने, एमआरआई की सुविधा प्रदान करने सहित अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाने तथा सभी प्रकार की अनियमिताओं पर रोक लगाए जाने की मांग भी सीहोर जिला प्रशासन से की है ताकि सीहोर जिले सहित आसपास के जिलों से भी यहां इलाज कराने आने वाले गरीब लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े और आम जनता यहां से स्वस्थ होकर अपने घर जा सके ।

Previous articleफाइनल में टीम यामनी ने टीम काव्या का पांच विकेट से हराया
Next articleविजय शाह एंव जगदीश देवड़ा के द्वारा सेना के प्रति अपमानजनक बयान पर कांग्रेस ने दोनों का किया पुतला दहन