मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान पर कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का पोस्टर जलाया । इस दौरान कांग्रेस नेता विष्णु विनोदिया एवं उनके साथियों के द्वारा बताया कि विजय शाह जबलपुर आए तो उनका मुंह काला किया जाएगा। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की नायिका भारतीय महिला कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दे दिया। जिससे पूरे प्रदेश सहित देश में विजय शाह के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भानतलैया में विष्णु विनोदिया उमेश पटेल राकेश चक्रवर्ती सुनील सराठे गौरी सेन प्रशांत कोरी विकास जाट रागिनी मिश्रा ओम प्रकाश विश्वकर्मा पूनम कोरी मुस्कान यादव मनीष चौरसिया शुभम बक्शी रेखा यादव दुर्गेश चक्रवर्ती अनिकेत कश्यप गोलू विश्वकर्मा भोला सोनकर उपस्थित जन ने मंत्री विजय शाह का पोस्टर जलाया गया








