जेल में बंद इमरान को डर, भारत पाकिस्तान पर फिर हमला कर सकता

Join Us

इस्लामाबाद (ए)। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान जेल में बंद हैं, लेकिन भारत से तनाव पर उनकी पूरी पैनी नजर है। इमरान से जेल में मुलाकात करने उनकी बहनें पहुंची थीं। मुलाकात के बाद बहनों ने बताया कि इमरान को डर है कि भारत ने भले ही सीजफायर किया है, लेकिन अब भी हमला हो सकता है। इमरान की बहन अलीमा खान ने कहा कि भाई को इसकी चिंता है कि अब भी भारत हमला कर सकता है। उन्होंने पाकिस्तान की सेना और शाहबाज सरकार से अलर्ट रहने को कहा है। जेल प्रशासन की ओर से इमरान की बहनों को 8 सप्ताह के बाद मिलने की परमिशन दी गई थी।
रिपोर्ट के अनुसार अलीमा ने इमरान से मिलने के बाद बताया कि उन्होंने कहा कि भारत की ओर से अब भी अटैक हो सकता है। इमरान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान से नफरत करते हैं और गुस्से में फिर से कोई अटैक कर सकते हैं। इमरान के हवाले से अलीमा ने कहा कि जंग में 60 फीसदी जंग मानसिक ही होती है। मुझे डर है कि मोदी फिर से अटैक कर सकते हैं। अलीमा ने कहा कि इमरान ने देश की चिंताओं पर बात की। इमरान खान की ओर से इस दौरान मिलिट्री कोर्ट में चल रहे मुकदमों को लेकर भी बात की।
बहन अलीमा ने बताया कि इमरान ने कहा कि इन मामलों के विरोध में उनके समर्थकों को सडक़ों पर उतर जाना चाहिए। दरअसल पिछले सप्ताह पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने सेना को पावर दी है कि आम नागरिकों के खिलाफ भी मिलिट्री कोट्र्स में केस चल सकते हैं। इसके बाद से ही चर्चा है कि सेना प्रमुख आसिम मुनीर को बहुत ज्यादा ताकत मिल गई है। इससे इमरान खान के समर्थकों पर सख्त एक्शन के कयास तेज हो गए हैं।

Previous articleदुबई प्रिंस ने दिया भारतीयों को बड़ा गोल्डन गिफ्ट, डेढ़ लाख लोगों को मिलेगा लाभ
Next articleराष्ट्रपति मुर्मू ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना कर सेनाओं की वीरता को बताया शानदार सफलता