पसियाना में सार्वजनिक सड़क को बंद करने का विरोध, पुलिस से की शिकायत

Join Us

जबलपुर. हनुमानताल थाना अन्तर्गत अजीज़गंज पसियाना स्थित गफूर कबाड़ी के बाड़े में कुछ दबंगों द्वारा सार्वजनिक सड़क को बन्द कर दीवार उठाने का प्रयास किया जा रहा है. क्षेत्रीय नागरिक असगरी, शाहीन, गुल अफशां, नरूला अंसारी, ज़ैनब आदि ने हनुमानताल थाने में लिखित शिकायत दी है, जिसमें कहा गया है कि शोएब, मेहमूद, शाकिर, गुडडू, ईशान बब्लू आदि सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करना चाहते हैं. पुलिस से मदद की गुहार लगायी गयी है.

Previous articleहमारी लड़ाई आतंकियों से थी न कि पाकिस्तानी सेना से, नुकसान के लिए वह खुद जिम्मेदार
Next articleपमरे ने अप्रैल माह में 696 कोचों/वैगनों की मरम्मत की