वर्षा ऋतु में कहीं भी जल ठहराव की स्थिति निर्मित न हो

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। महापौर मालती राय ने निर्देशित किया है कि वर्षा पूर्व शहर के सभी नाला-नालियों की बेहतर ढंग से साफ-सफाई एवं पानी का निर्बाध बहाव सुनिश्चित किया जाए और वर्षा ऋतु में कहीं भी जल ठहराव की स्थिति निर्मित न हो। महापौर राय ने यह निर्देश वर्षा पूर्व नाला सफाई अभियान के तहत जोन क्र. 04 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न नालों का निरीक्षण करते हुए दिए। महापौर राय ने सफाई कार्य के दौरान निकले कचरे/मलमे को तत्काल उठवाने, जिन नालों की सफाई की जा चुकी है उन पर सतत् रूप से निगरानी रखने व शेष नालों की सफाई का कार्य शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। इस दौरान महापौर राय ने स्थानीय नागरिकों से भी चर्चा की और नाला-नालियों पर रखे सामान आदि को स्वयं हटाकर निगम का सहयोग करने का आव्हान भी किया। निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद के सदस्य आर.के.सिंह बघेल, जोन अध्यक्ष पूजा शर्मा सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।महापौर मालती राय ने नगर निगम द्वारा वर्षा पूर्व शहर के सभी नाला-नालियों की सफाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को जोन क्र. 04 के अंतर्गत कबाडख़ाना, लियाकत मार्केट, बैरसिया रोड पी.एण्ड.टी, कालोनी, सिंधी कालोनी, सुंदर नगर, रंभा नगर, इब्राहिमगंज आदि क्षेत्रों में स्थित नालों का निरीक्षण किया और सभी नालों की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने और पानी का निर्बाध बहाव एवं निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर राय ने निर्देशित किया कि सफाई उपरांत भी नालों की सतत् रूप से निगरानी करें ताकि वर्षा के दौरान शहर में कहीं भी जल ठहराव की स्थिति निर्मित न हो सके। महापौर राय ने निर्देशित किया अभियान के तहत जिन नालों का सफाई कार्य शेष है उन्हें तत्काल साफ कराया जाए।
महापौर राय ने निर्देशित किया कि नालों की सफाई हेतु जोन में उपलब्ध मशीनरी/संसाधनों के अतिरिक्त यदि आवश्यकता होती है तो ट्रांसपोर्ट अधिकारी से समन्वय कर मशीनरी बढ़वाए। महापौर राय ने सफाई कार्य के दौरान निकले कचरे/मलमे, सिल्ट आदि को तत्काल उठवाकर निष्पादन स्थल पर पहुंचाने के निर्देश भी दिए।
महापौर राय ने इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय रहवासियों से भी चर्चा की और नाला-नालियों पर अवैध रूप से रखे गए सामान/फर्शियां आदि को स्वयं हटाने की समझाइश दी और नालों की सफाई जन हितैषी कार्य में निगम में सहयोग करने का आव्हान भी किया।

Previous articleएम्स में आर्टिफिशियल किडनी की ट्रायल सर्जरी जल्द
Next articleअमेरिका-चीन के बीच अब खत्म हुआ ट्रेड वॉर, समझौते पर लगी मुहर, 115 प्रतिशत तक यूएस ने की टैरिफ में कटौती