आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढऩे की कोशिश करेंगे। मेहनत, धैर्य और समझदारी से आज रुके हुए काम निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। आज का दिन आपके लिए दिन संतोषजनक साबित होगा। आज रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने के योग है।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने करियर में सफलता पाने के लिए प्लानिंग करेंगे इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होगा।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन रिलैक्स से भरा होगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अधिकारियों से भी समय-समय पर मदद मिलेगी। ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलेंगे तो आपको भी रिलैक्स फील होगा। आज बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज आपको पुरानी बातें याद आ सकती हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत करेंगे। कूरियर का बिजऩेस कर रहे कारोबारियों को आज अच्छा फायदा होगा। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नवविवाहित दंपति आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। आज कारोबार में कुछ नया और अच्छा करने का मन करेगा।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जाएंगे। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, आपको ऐसा करके अच्छा लगेगा।
तुला राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपको करियर में सफलता मिलने वाली है यह आपको किसी सपने जैसा महसूस होगा। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा। आज आपके सभी काम सुचारु रूप से पूरे होते जाएंगे।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। ऑफिस के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलने से आपका जरूरी काम बन जाएगा। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा।
धनु राशि: आज के दिन आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे व्यवहार से समाज में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। आज आप घर पर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज ऑफिस के किसी कार्य वश आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। समझपूर्ण व्यवहार से आप परिवार की एकता को बरकार रखने में कामयाब होंगे।
मकर राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमानें का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
कुंभ राशि: आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आज कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से न जाने दें, छोटा चांस भी आपको मालामाल बना सकता है।
मीन राशि: आज आपका दिन उमंग से भरा रहने वाला है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है किस्मत का साथ मिल जाएगा। पिछले कुछ समय से जिनसे आपकी अनबन चल रही है, वह आज दूर हो जाएगी। आपको अपने गुण और अपने काम के कारण तारीफ मिल सकती है।

Previous articleआरक्षण का धंधा ट्रेन की तरह
Next articleपाकिस्तानी गोलीबारी के कारण घर छोडक़र गए लोग अब लौट सकते हैं : उमर अब्दुल्ला