सीहोर। त्रिगुण पावन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सीहोर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सुबह 7 बजे धम्म यात्रा निकाली गई, जो बाबा साहेब अंबेडकर पार्क गंज सीहोर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर धर्मशाला में पहुंच कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें त्रिशरण पंचशील का पाठ कर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एस एल बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्ध महासभा द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तथागत बुद्ध का जो मार्ग है, वह मानवता के लिए कल्याणकारी है। क्योंकि यहां वैज्ञानिक दृष्टिकोण को महत्व दिया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघप्रिय कमलेश बौद्ध द्वारा की गई एवं इस मौके पर बुद्ध रूप प्रतिमाओं कि साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने आकर्षक बुद्ध रुपों को सजाया जिसमें प्रथम स्थान यशिसिहं एवं द्वितीय स्थान संध्या प्रजापति और तृतीय स्थान यशिका मालवीय ने स्थान प्राप्त किये इसके पश्चात भोजन दान एवं खीर वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बहुजन उत्सव समिति के जिला अध्यक्ष धनराज सिंह थरेले सुरेश जांगड़े, नीरज जाटव, नवीन महोबिया, हरिओम बौद्ध,निर्मल कचनारिया, मिथुन जांगड़े , सरिता दोहरे, निर्मला, आरती जाटव, संध्या प्रजापति,महेश सूर्यवंशी, विक्की महोबिया, प्रकाश दोहरे, अभी सैकड़ो कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का आभार बहुजन उत्सव समिति के अध्यक्ष धनराज सिंह थरेले द्वारा किया गया।








