जबलपुर। आगा चौक स्थित हजरत किब्ला मिर्जा चिश्ती नियाजी निजामी अलैह के उर्स का आगाज रविवार को महफिले मिलाद शरीफ से हुआ! उर्स में स्थानीय व दूर दराज से बड़ी तादाद मे अकीदतमंद तशरीफ लाए हैं। मजार शरीफ पर नजरों न्याज का सिलसिला जारी है।
उर्स शरीफ के मौके पर दरगाह परिसर में शानदार सजावट की गई है। उर्स शरीफ के मौके पर आज दोपहर 3 बजे सन्दल जुलूस निकाला जाएगा। मुतवल्ली सैय्यद लियाकत अली, गुलाम अली घीवाला सेकेट्री मोहम्मद रफीक खान, सैय्यद साबिर अली ने तमाम अकीदतमंदो से शिरकत की गुजारिश की है।








