नर्मदापुरम/ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अध्यक्ष एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला नर्मदापुरम द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में जन-भागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण को लेकर निरंतर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत रिछैड़ा (सेक्टर क्रमांक 4), विकासखंड पिपरिया में जिला समन्वयक श्री पवन सहगल के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक श्री दयाशंकर उमरे के नेतृत्व में नवांकुर संस्था मंजू महिला शिक्षा एवं कल्याण समिति द्वारा दीवार लेखन का कार्य किया गया। दीवारों पर प्रेरक स्लोगनों के माध्यम से जल के महत्व को दर्शाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी को जल बचाने की शपथ दिलाई गई। उक्त आयोजन द्वारा ग्रामीणों में जल की महत्ता को लेकर चेतना जागृत की गई तथा उन्हें जल संचयन की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई।
इस मौके पर नवांकुर प्रतिनिधि आशीष शर्मा, मेंटर देवेंद्र पटेल जी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष संजू पुरविया जी, पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण साहू जी, डॉ. अमरीश पालीवाल जी, गणेश सोनी जी, नंदकिशोर स्वामी जी, पुरुषोत्तम श्रीवास्तव जी, महेंद्र सराठे जी, ब्रह्मा ठाकुर जी, शिवराज पटेल जी इत्यादि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।







