आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि : आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज के सारे काम आसानी से पूरे हो जाएं। साथ ही अपने भविष्य के लिए एक योजना बनाएंगे और सोच-विचार करेंगे। आज ज्यादातर आपका समय परिवारवालों और दोस्तों की इच्छाओं को पूरा करने में निकल जाएगा। इस राशि के बिजनेसमैन आज कुछ बड़े बिजनेसमैन से मिल सकते है, जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा।
वृष राशि : आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिलने के चांस बन रहे हैं।
मिथुन राशि : आज का दिन अच्छा रहेगा। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं, साथ ही नए काम की योजना बना सकते हैं। आज आप रिश्तों के प्रति भावना से परिपूर्ण रहेंगे, हो सकता है कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग भी बन जाएं। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज ऑफिस में सम्मानित किया जाएगा।
कर्क राशि : आज मेहनत से करें हुए सारे काम पूरे होंगे। बिजनेस के मामले में थोड़ी सावधानी बरते। आज आपका दोस्त आपसे किसी जरूरी दस्तावेज पर साइन करवाने आ सकते हैं, बेहतर होगा साइन करने से पहले दस्तावेज को अच्छे से पढ़ ले। आज जल्दबाजी में कार्य करने से बचें। बिजनेस में जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा।
सिंह राशि: आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। पहले की कविता के कारण आपको कॉलेज में पुरस्कार भी मिल सकता है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई विदेश में करना चाहते है। उन्हें इस मामले में विदेशी यूनिवर्सिटी से बातचीत करने के लिए आज अच्छा दिन है। साथ ही परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए आज रिश्ते आ सकते हैं, हो सकता है कि शादी फिक्स भी हो जाएं। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पढ़ाई में मन लगाने का है, जितनी मेहनत करेंगे उतनी सफलता हासिल करेंगे।
तुला राशि : आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज ऑफिस में काम का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर, आपको उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आपको नए अवसर मिलने के चांस बन रहे हैं। टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन हो सकता है। दोस्तों के साथ बाहर के मौसम का लुत्फ उठाएंगे। साथ ही मूवी देखने का प्लान भी बन सकता है।
वृश्चिक राशि : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तर पहुचाने में मदद करेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आज आप विरोधियों का सामना करने में सक्षम होंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे।
धनु राशि : आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कालात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढऩे का है। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि : आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप जीवनसाथी को कहीं घूमने ले जा सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि वाले अगर आज नई योजनाएं शुरू करना चाह रहें है तो उसे टाले नहीं शुरू कर दें। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरीपेशा वाले लोगों को आज अपने सहकर्मियों का योगदान मिलेगा।
आज आप पास आए नए मौकों को हाथ से न जाने दें। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार में भी आज आपको लाभ के योग बने हुए हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

Previous articleजल बंटवारे का विवाद
Next articleपाकिस्तानी सरकार और आईएसआई के बीच तालमेल की कमी असल समस्या : कविंदर गुप्ता