भोपाल(ए)। राजधानी के लाल घाटी इलाके में रहने वाली महिला को शादी का झांसा देकर उसका दो साल तक शारीरिक शोषण करने वाला ड्रायवर फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। अधिकारियो का कहना है की आरोपी की धरपकड़ के लिये टीम बनाई गई है, और जल्द ही उसे दबोच लिया जायेगा। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस पुलिस के अनुसार 28 साल की महिला ने अपनी शिकायत में बताया की करीब 7 साल पहले उसकी शादी नेपाल में हुई थी,उसके एक बच्चा भी है। बाद में पति से अनबन होने लगी। उसके पिता भोपाल में ही रहते हुए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। उधर पति से लगातार विवाद होने पर तंग आकर वह वह भोपाल में अपने पिता के पास आकर रहने लगी। बाद में उसका अपने पति से तलाक हो गया, उसके पति ने बच्चे को भी अपने पास ही रख लिया। ट्रक ड्रायवरी करने वाला आरोपी अनिल मीणा उसके पिता का दोस्त है। जहां उसके पिता नौकरी करते है, उसके ही पास एक कंपनी में अनिल ड्रायवरी का काम करता है। काम के दौरान पीडि़ता के पिता की उससे पहचान जो गई थी, और वह अक्सर उनके घर भी आता जाता रहता था। अनिल पहले से विवाहित है, और उसके परिवार में पत्नि सहित बच्चे भी है। पीडि़ता के घर आने जाने के दौरान उसे पीडि़ता के पति के साथ हुई अनबन की जानकारी लगी। इसके बाद उसने उससे नजदीकियां बढ़ाते हुए कहा की उसकी भी अपनी पत्नि से पटरी नहीं बैठती है, और वह जल्द ही उसे छोडक़र उसके साथ शादी कर लेगा।








