सेना के नाम पर राहत राशि मांगने वाले फर्जी अकाउंट से रहे सावधान

Join Us

जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

नर्मदापुरम/ वर्तमान में सीमा पर तनाव की स्थिति को देखते हुए कई ऐसे फर्जी अकाउंट सक्रिय हो सकते हैं जो आपातकाल की स्थिति को देखते हुए सेना के लिए राहत राशि या फंड एकत्रित करने के नाम पर अपना फर्जी अकाउंट जारी करते हैं , एवं लोगों से सेना के नाम पर राहत राशि या धन राशि के सहयोग की मांग एवं अपेक्षा करते हैं। ऐसे सभी फर्जी अकाउंट से सावधान रहने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जारी एडवाइजरी में कहां गया है कि वर्तमान में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा राहत राशि के नाम पर कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं और ना ही कोई अकाउंट नंबर जारी किया गया है। जब तक शासकीय  तौर पर कोई अपील या आदेश जारी नहीं होते हैं तब तक कोई भी व्यक्ति किसी भी अनजान अकाउंट में पैसे जमा ना करें । फर्जी अकाउंट में पैसे जमा करने वाले व्यक्ति ठगी के शिकार हो सकते हैं। सभी व्यक्तियों से अपील की गई है कि ऐसे फर्जी अकाउंट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी नंबर या अकाउंट पर  रुपए ना डालें। ऐसे झूठे एवं फर्जी अकाउंट से सतर्क एवं सजग रहे।

Previous articleनर्मदापुरम कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था, आंतरिक एवं नागरिक सुरक्षा पर ली गई बैठक
Next articleएस.डी.ई.आर.एफ. टीम नर्मदापुरम ने एन.सी.सी./एन.एस.एस. एवं अन्य 200 बालिका कैडेट्स को दिया नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण