सीहोर । श्री दामोदर तरुण फैन्स क्लब दर्जी समाज सीहोर के तत्वाधान में श्री श्री 1008 गुरु टेकचन्द जी महाराज का जन्मोत्सव कार्यक्रम एवं भव्य चल समारोह 12 मई सोमवार को शाम 6 बजे जगदीश मंदिर चौराहा सब्जी मंडी से निकाला जाएगा इसके पश्चात आरती एवं प्रसादी वितरण रात 9 बजे सुंदर गार्डन पटेल मार्केट सुगर फैक्ट्री चौराहा सीहोर पर आयोजित किया जाएगा जानकारी देते हुए श्री दामोदर तरुण फैन्स क्लब अध्यक्ष प्रभात माहेश्वरी एवं चल समारोह अध्यक्ष शिवम पड़िहार ने बताया कि श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज के आराध्य गुरु श्री श्री 1008 गुरु टेकचंद जी महाराज का 277 वां जन्मोत्सव है इसी उपलक्ष्य में जन्मोत्सव कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाएगा एवं विशाल चल समारोह निकाला जाएगा कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है ।आगे निवेदन करते हुए कहा कि कार्यक्रम में सभी समाज जन शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाये ।








