मानवता को लेकर हेनरी डुनांट के किए कार्यों को याद कर मनाया रेड क्रॉस दिवस

Join Us

सीहोर। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के जनक सर हेनरी डुनांट का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के तहसील चौराहे पर स्थित कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सर हेनरी डुनांट की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विभिन्न वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी मानवता को लेकर किए गए कार्यों को याद किया। इस अवसर पर सुरेश चंद्र वशिष्ठ, रीना खत्री, डॉ. ओम प्रकाश मेवाड़ा, भारत सोनी, शैलेन्द्र सिंह चंदेल, डॉ. गगन नामदेव, जीतेन्द्र खत्री, डॉ. मनोज सक्सेना, अर्जुन सोनी, कनीराम मालवीय, डॉ जी. के. दुबे, माधव सिंह यादव, डॉ. बी.सी.जैन आदि उपस्थित रहे।

Previous articleवैशाख महापर्व-भगवान भोलेनाथ का पूजन-अभिषेक कर उन्हें जलमग्न किया गया
Next articleश्री श्री 1008 गुरु टेकचन्द जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 12 मई को निकला जाएगा भव्य चल समारोह