सीहोर। कई वर्षों से अपनी सेवा के लिये तत्पर सेवा सदन नैत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल द्वारा संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र वसिम मंजिल, इंगलिशपुरा,मेन रोड मस्जिद के पास , सीहोर में दिनांक आज दिनांक 11 मई 2025, दिन रविवार को सुबह 9:30 से दोपहर 1:00 बजे तक नि:शुल्क जाँच कर जिन मरिजों को मोतियाबिंद की बीमारी पाई जाती है, उनको उचित परामर्श दिया जावेगा। जो भी मोतियाबिंद के मरीज अपनी आँखों का ऑपरेशन कराना चाहेगें उनका नि:शुल्क आपरेशन किया जावेगा, जिसके लिए नि:शुल्क वाहन से ले जाने व वापस घर छोडऩे की व्यवस्था रहेगी। साथ ही नि:शुल्क दवाइयां, भोजन एवं ठहरने की उत्तम व्यवस्था की सुविधा नि:शुल्क रहेगी। जो भी मरीज अपनी आँखों की जांच कराना चाहे वह शिविर में आधार कार्ड ,वोटर कार्ड, घर के सदस्य का मोबाइल नंबर अवश्य लाऐं।








