अभाविप ने महाविद्यालय प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Join Us

 जिले के निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता व अन्य समस्याओं का शीघ्र हो निराकरण-बलवीर राजपूत
सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के जिला संयोजक बलवीर राजपूत के नेतृत्व में जिले के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, सीहोर के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि जिले में संचालित विभिन्न निजी महाविद्यालयों में व्याप्त गंभीर अनीयमित्ताऐं देखने को मिल रही है। जिनमें प्रमुख है  शैक्षणिक गुणवत्ता में लगातार गिरावट तथा नियमित पाठ्यक्रम संचालन में असंगतियाँ। विद्यार्थियों से निर्धारित नियमों के विपरीत अनियमित एवं असंगत शुल्क वसूली। शैक्षणिक एवं प्रशासनिक महत्वपूर्ण पदों पर अयोग्य शिक्षकों की नियुक्ति। प्रयोगशालाओं एवं पुस्तकालय की उपेक्षित एवं असंतोषजनक स्थिति।  महाविद्यालय प्रशासन में लापरवाही एवं पारदर्शिता की कमी के साथ ही बुनियादी सुविधाओं में स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, समुचित शेड्यूल सहित कई अनियमित्ताऐं देखी गई है। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इन निजी महाविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है और विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य असमंजस में है। अभाविप ने मांग की है कि उक्त अनियमित्ताओं को गंभीरता से लेते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच-पड़ताल करवाकर आवश्यक कार्यवाही कर उक्त समस्याओं को त्वरित निराकरण कराया जावे। साथ ही अभाविप ने चैतावनी भी दी है कि यदि सात  दिनों के भीतर इन निजी महाविद्यालयों की अनियमित्ताओं का सुधार कर समस्याओं को निराकरण नही कराया गया छात्र हित में आन्दोलन भी किया जावेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनुराग पारे, आदि शर्मा, कशिश सिमोलिया, प्रमोद त्यागी, खुशाल मोटवानी, मंयक चन्देल आदि उपस्थित रहे।

Previous articleभारत मां की आरती कर सैनिकों की विजय की कामना
Next articleनि:शुल्क नेत्र शिविर आज