फिरोजपुर में परिवार के लोग झुलसे, सभी हमले नाकाम
नई दिल्ली/पुंछ/अंबाला/अमृतसर/जैसलमेर (ए.)। पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भारत पर ड्रोन्स और मिसाइल से हमले किए। शुक्रवार को शाम होते ही जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टर उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम, आरएसपुरा, अरनिया और पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी। रात 8:30 बजे के बाद पाकिस्तान ने 4 राज्य गुजरात, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के 20 शहरों पर ड्रोन अटैक किए गए। श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया। अवंतीपोरा एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक को नाकाम किया गया। यहां बड़ा धमाका सुना गया। उधर, चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। इस बीच, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि दोनों देशों के बीच तनाव जितनी जल्दी हो सके, खत्म हो।
पूरे कश्मीर घाटी में ब्लैकआउट
शुक्रवार देर शाम कश्मीर घाटी में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। कुछ स्थानों पर सायरन की आवाजें सुनी गईं। जम्मू में हुए हमलों के बाद ब्लैकआउट लागू किया गया, जिससे स्थानीय लोग घबराकर अपने घरों की ओर भागे। पुलिस ने लोगों से घर पर रहने और सभी लाइटें बंद करने को कहा है। गुजरात के बनासकांठा में 24 सीमावर्ती गांवों में ब्लैकआउट गुजरात के बनासकांठा के कलेक्टर मिहिर पटेल ने शुक्रवार देर रात बताया कि जिले के 24 सीमावर्ती गांवों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। सभी नागरिकों से कहा गया है कि अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन करे निर्देशों का पालन करें।








