ऑटो चालक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

Join Us

भोपाल (आरएनएस)।रातीबड़ इलाके में शुक्रवार तडक़े शराब के नशे में एक ऑटो चालक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह देर रात शराब पीकर घर लौटा था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस के मुताबिक पूजा कॉलोनी निवासी रंजीत सिंह पुत्र कमल सिंह (35) ऑटो चालक था। वह शराब पीने का आदि था।
विवाद के चलते उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर उससे अलग निशातपुरा में रहती है और काम करती है। गुरुवार की देर रात रंजीत शराब के नशे में घर पहुंचा था। शुक्रवार तडक़े सुबह परिजनों ने शव को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया।
जांच में सामने आया कि उसने किस्तों पर ऑटो ले रखा था, और लोगों से कर्ज भी लेकर रखा था। जिसकी किस्त भी चुका नहीं पा रहा था। ऐसे में वह परेशान था। पुलिस का अनुमान है कि डिप्रेशन में आकर उसने आत्महत्या की है।
0

 

Previous article6 माह से फरार कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना 3 साथियो सहित गिरफ्तार, निकाला जुलूस
Next articleसमस्याओं का समाधान समय-सीमा में करें