बलूचिस्तान में पाक सेना पर बरपा कहर, कई चौकियों पर विद्रोहियों का कब्जा; भारत से तनातनी के बीच बढ़ी मुश्किलें

Join Us

इस्लामाबाद (आरएनएस)। भारत के साथ जारी तनाव के बीच पाकिस्तान को अब अपने ही घर में भीषण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बलूचिस्तान प्रांत में विद्रोही संगठनों ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिससे पाकिस्तानी सेना की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, बलूच लिबरेशन आर्मी   ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों पर कब्जा करने का दावा किया है।बीएलए का कहना है कि उसने पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है और शहर के कई हिस्सों पर सेना का नियंत्रण खत्म हो गया है। इसके अलावा, बीएलए ने एक गैस पाइपलाइन को भी उड़ाने का दावा किया है।राजधानी क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स के मुख्यालय समेत प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों के पास विस्फोटों और गोलीबारी की खबरें आई हैं। बलूचिस्तान में बीएलए के इन हमलों ने पाकिस्तान के लिए एक साथ कई मोर्चों पर संकट खड़ा कर दिया है।
एक तरफ जहां बलूचिस्तान में अलगाववादी सक्रिय हैं, वहीं खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान   भी पाकिस्तानी सेना पर लगातार हमले कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में टीटीपी के हमलों में कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। इसके अतिरिक्त, हाल ही में भारतीय सुरक्षा बलों ने भी पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की थी।

Previous articleभारत-पाकिस्तान संघर्ष से हमारा कोई सरोकार नहीं : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस
Next articleभारत का जल प्रहार, सलाल और बगलिहार डैम के खोले गए गेट, पाकिस्तान के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा