इस्लामाबाद (आरएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बलूचिस्तान के प्रमुख स्वतंत्रता समर्थक नेता मीर यार बलोच ने बलूचिस्तान की आज़ादी की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर एक विस्तृत पोस्ट के ज़रिए इस ऐलान को सार्वजनिक किया। साथ ही, उन्होंने भारत सरकार से दिल्ली में बलूचिस्तान के लिए एक आधिकारिक दूतावास स्थापित करने की अनुमति देने की मांग की है। मीर यार बलोच ने अपने पोस्ट में संयुक्त राष्ट्र से अपील करते हुए कहा कि बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में मान्यता दी जाए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से एक शांति मिशन भेजने, पाकिस्तान के सैन्य बलों को बलूचिस्तान से हटाने, और नए राज्य की मुद्रा व पासपोर्ट के लिए आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है।बलोच नेता ने कहा, आतंकवादी पाकिस्तान का पतन निकट है। हमने बलूचिस्तान की आज़ादी का एलान कर दिया है। हम भारत से अनुरोध करते हैं कि वह दिल्ली में बलूचिस्तान का दूतावास स्थापित करने की अनुमति दे।उन्होंने यह भी मांग की कि पाकिस्तान की सेना, फ्रंटियर कोर, पुलिस और ढ्ढस्ढ्ढ के सभी गैर-बलोच कर्मियों को तत्काल बलूचिस्तान छोड़ देना चाहिए।








