मेष राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज लंबे समय से चल रही किसी समस्या से आज आपको निजात मिलेगी और आपकी चतुराई और योग्यता की सराहना होगी। आज आपको शुभ सूचना मिलने वाली है। आज आपको लाभ प्राप्ति के साथ-साथ उत्साह और ऊर्जा भी महसूस होगा।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज दिन भर भागा-दौड़ी की स्थिति रहेगी लेकिन कार्य भी सुचारु रूप से बनते जाएंगे। सिर्फ सूझबूझ और व्यवहार कुशलता से अपने कार्यों के प्रति व्यस्त रहें। आज व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी लेकिन आप अपने कार्यों को सहज ही पूरा कर लेंगे। वर्तमान परिवेश में आपने जो नई नीतियां बनाई है, इस वजह से आपकी काफी समस्याएं हल होंगी।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है आज आप कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएंगे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको किसी कार्य को लेकर की गई मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलने वाला है। घर में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। किसी भी नए निवेश के बारे में प्लान करें आपको अच्छा लाभ हो सकता है। घर में किसी नन्हे मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए काम में आपको सफलता मिलेगी।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्व मिलेगा। पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है। आज आत्मविश्वास और ऊर्जा से अपने काम में लग जाएंगे। अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। प्रयास करने पर कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यवसाय में बहुत अधिक जिम्मेदारियां और काम का बोझ रहेगा। आलस ना करके पूरे मनोयोग से काम करें, परिणाम भी बेहतर होंगे। कार्यस्थल पर गंभीरता और ईमानदारी से अपने प्रोजेक्ट को अंजाम दें, इस समय आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं। आज घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा।
कन्या राशि : आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने बड़े भाई से प्रोपर्टी से रिलेटेड बात करेंगे और फाइनेंस संबंधित कुछ योजनाएं बनेगी। अगर कानूनी समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति अथवा राजनीतिज्ञ के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम अनुकूल मिलेगा।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप करीबी व्यक्ति के बारे में गहराई से विचार करके रिश्ता सुधारेंगे। आज आपको बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आज आपका व्यापारिक दृष्टिकोण हर परिस्थिति में सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी भी नकारात्मक स्थिति में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढे तो जल्दी ही हल भी मिलेगा। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। विद्यार्थियों को अपनी सोच में और अधिक सकारात्मकता लाने की जरूरत है।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। आज का दिन पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि लेकर आएगा। पारिवारिक मामला आपकी सूझबूझ से हल हो जाएगी। आपकी कार्यकुशलता और योग्यता की सराहना होगी। आज अपने करियर और पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे।
मकर राशि : आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। आज का दिन पारिवारिक सुखों में वृद्धि लेकर आएगा। यदि किसी वजह से उलझन बनी हुई थी, तो आज उसका निवारण हो जाएगा।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका कार्य करने का और सफलता हासिल करने का जुनून आपको कामयाबी देगा। बिजनेस की रुकावटें दूर होंगी। इंश्योरेंस और कमीशन के बिजनेस में विशेष सफलता मिलेगी । नौकरी कर रहे लोगों को मनचाहे प्रोजेक्ट पर कार्य करना पड़ेगा। आपके बेटे का अच्छी जगह चयन होने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बन रही है, तो दिन शुभ है। ये निवेश आने वाले दिनों में बेहतर फायदा देने वाला रहेगा। आज मेहमान नवाजी में भी समय बीतेगा। और घर में आए लोगों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज लाभ का दिन है। आपको किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।






