सीहोर। गुरुवार, 8 मई को तहसील, नजूल एवं नगर पालिका के अमले ने जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। ज्ञातव्य है कि नगर के वाल्मीकि मोहल्ला स्टेशन रोड पर कई समय से अतिक्रमण किया हुआ था। जिस पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा जेसीबी चलाई गई। उक्त कार्यवाही के तहत लक्ष्मण सिंह, दुर्गा प्रसाद, रमेश कुशवाह, अनिल कुशवाह का अतिक्रमण हटाया गया है। साथ ही सभी को उक्त जगह पर दोबारा अतिक्रमण ना किये जाने की चैतावनी भी दी है।








