अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ज्योति शिखर सम्मान के लिए संतोषसिंह का चयन

Join Us

सीहोर। वैदिक प्रवक्ता,वरिष्ठ पत्रकार संतोषसिंह को प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय ठाकुरदास खुजनेरी अध्यात्म ज्योति शिखर सम्मान के लिए चयनित हुए हैं।
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष यह अंर्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय सम्मान शिक्षाविद साहित्यकार तथा समाज सेवियों को प्रदत्त किया जाता है।निर्दलीय प्रकाशन समूह द्वारा इस वर्ष 06 जुलाई 25 को गांधीभवन भोपाल में समारोह पूर्वक आयोजित होगा,जहां श्री सिंह को आध्यात्मिक क्षेत्र का यह प्रख्यात सम्मान प्रदत्त किया जायेगा।
गौरतलब है कि संतोषसिंह को आध्यात्मिक अभिरुचि के संस्कार पारीवारिक प्रष्ठभूमि से जन्म काल से ही प्राप्त हुए। देशप्रेम सामाजिक शौषण के प्रति संघर्ष का माद्दा समाजसेवा स्त्रीशिक्षा सामाजिक चेतना अध्यात्म,दर्शन पत्रकारिता के संस्कार समाहित रहे है।श्रीसिंह  के पिता स्व. हरिकृष्णसिंह अपनी विवाह बेला में हैदराबाद राज्य के आर्य सत्याग्रह एवं पूर्व भोपाल रियासत के अग्रणी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी,राज्य की प्रथम आर्य कन्या शाला के संस्थापक,गांधीवादी, मूर्धन्य पत्रकार विधायक रहे। संतोषसिंह को जिले एवं प्रदेश भर के सैनानी परिवार सदस्यों साहित्यकारों पत्रकारों गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दी हैं।बधाईकर्ताओं में  समाज सेवी डा.साधुराम शर्मा राममूर्ति शर्मा मा.धर्मवीर आर्य हरनामसिंह कसौटिया राम स्वरूपगौर नरेशआर्य रमेशआर्य  तरूणजगवानी रितेशआर्य, विजय आर्य,मनोजआर्य दीपक आर्य,संदीप आर्य,डा.अजय झलावा डा.ब्रजेश झलावा  डा. गिरीश जोशी,पत्रकार रघुवर दयाल गोहिया,शैलेंद्र पहलवान प्रदीप चौहान हरीश आर्य,लईक अंसारी संतोषकुश्वाहा सुरेशसोनी  विवेक शर्मा, व.साहित्यकार रामनारायण राठौर समाज सेवी ओमदीप कमलेश कटारे राजाराम बड़ेभाई जयंत शाह पत्रकार के.जी बैरागी विनय भटेले,नरेन्द्रखंगराले जयंत अंजाना मुरारीआर्य द्वारका  बांसुरिया,विनोद पंसारी जोरावर सिंह,लक्ष्मणसिंह चौकसे डा. विजेन्द्र जायसवाल रामसिंह परमार कपिल सूर्यवंशी निर्मल पचौरी जयंत शाह शेखमुंशी आशीष गुप्ता डा.अनीसखान मुकेश कुशवाहा मा.रामदयाल राठौर,वीरबल कुश्वाहा भोपाल से प्रभातसिंह राजेन्द्रकुमार,डा.आर. एस नरवरिया रामूश्रीवास जी.पी. यादव,सुरेश सोनी संतोष कुश्वाहा आदि शामिल हैं।

Previous articleसीहोर गर्ल्स ने सीहोर ब्लू को 2-0 से हराया
Next articleजिला प्रशासन ने की स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही