जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सिमारा ग्राम में प्राचीन कुएं का संरक्षण, ग्रामीणों ने लिया जल स्रोतों के संवर्धन का संकल्प

Join Us

नर्मदापुरम/ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के मार्गदर्शन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत आदर्श ग्राम सिमारा (सेक्टर क्रमांक-4) में जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में ग्रामवासियों एवं पंचायत के सामूहिक प्रयास से ग्राम के प्राचीन कुएं की सफाई की गई और उसके ऊपर लोहे का फ्रेम लगाकर उसे संरक्षित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने “गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में” के नारे के साथ जल संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अभियान ने न सिर्फ ग्रामवासियों में जागरूकता का संचार किया, बल्कि सामूहिक सहभागिता के माध्यम से जल स्रोतों के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रबल किया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था मंजू महिला शिक्षा एवं कल्याण समिति के प्रतिनिधि श्री आशीष शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि श्री राधेलाल रघुवंशी, ग्राम पंचायत सचिव श्री प्रकाश पटेल, रोजगार सहायक श्री बृजेश कुमार प्रजापति, आदर्श वाटिका के श्री शैतान सिंह, मेंटर श्री देवेंद्र पटेल तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति आदर्श ग्राम सिमारा की टीम सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Previous articleनेशनल लोक अदालत के लिए प्रचार-प्रसार वाहन रवाना किया गया
Next articleदुश्मन देश पाकिस्तान पर शानदार एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को नेस्तनाबूद किए जाने पर सम्मान