नपा के काउकेचर-ट्राली-मैजिक वाहन में चोरी, कबाड़ी और कर्मचारी की मिलीभगत, पुलिस ने किया खुलासा

Join Us

सीहोर। बीते दिनों नगर पालिका परिषद के रैन बसेरा परिसर से काउकेचर ट्राली और  और मैजिक वाहन की बैटरी चोरी करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित ने बताया कि गत दिनों हुई चोरी में कबाड़ी और नपा कर्मचारी की मिलीभगत से चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। सीएमओ ने तत्काल आरोपी पर कार्रवाई करने की बात कही है।
गत दिनों इस संबंध में नगर पालिका स्टाफ ने थाने में बताया की 26 अपै्रल को नगर पालिका परिषद के रैन बसेरा प्रांगड में काउकेचर ट्राली व मेजिक वाहन क्रमांक एमपी 37 एल 1692 रखा था तीन मई को अमीत यादव ने जाकर देखा तो काउकेचर ट्राली के हाईड्रोलिक पम्प व मेजिक वाहन क्रमांक एमपी 37 एल 1692 में लगी बैट्री नहीं थी। जिसकी पता तलाश आसपास की गई कुछ पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर काउकेचर ट्राली के हाईड्रोलिक पम्प व मेजिक वाहन की बैट्री कीमती करीब 50 हजार चोरी करके ले गया है जिसके बाद वरिष्ट अधिकारियो को चोरी की घटना से अवगत कराया जिसके बाद वरिष्ट अधिकारियो के दिशा निर्देश पर नगर पालिका में पदस्थ स्वास्थ्य अधिकारी योगेश राठी ने थाने में चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी नगर पालिका में पदस्थ अर्जुन को गिरफ्तार किया।

Previous articleविद्यालय के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास, जिले में चमका नूतन स्कूल का नाम
Next articleशिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान में किया गया हनुमान चालीसा का पाठ और हवन का आयोजन