कक्षा 12 वी में जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान
सीहोर। मध्य प्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित 10 वी एवं 12वी बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में नूतन हायर सेकेन्ड्री स्कूल, सीहोर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 12 वी के छात्र हितीश दुबे ने 474/500 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही कक्षा 10 वी की छात्रा अविनी वर्मा ने 487/500 अंक प्राप्त किये। कक्षा 10 वी के सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अविनी वर्मा, रेणुका राठौर, सिद्धिका कुशवाह, आयुषी भारती, प्रियांशी त्यागी, ख़ुशी त्यागी, पलक परमार, प्रितांशी दुबे, अभिषेक मेवाड़ा, गोविंद मेवाड़ा तथा कक्षा 12 वी में उच्च अंक प्राप्त करने वालों विद्यार्थियों में हितीश दुबे, अक्षत कौशल, रिमी राठौर, मुदित कुशवाह, अमन मेवाड़ा, इशान अन्वेकर, इशिका वर्मा, अवनी काबरा, विवेक विश्वकर्मा, संध्या मेवाड़ा आदि शामिल हैं। इनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक सुरेश त्यागी ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, यह विद्यालय के शिक्षकों की कड़ी मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों ने जिले में स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है।








