21 हजार फिट पर पायलट को दिखी उडऩ तश्तरी, भारी भरकम विमान पृथ्वी पर आया

Join Us

वॉशिंगटन (ए)। अमेरिका में एक यूएफओ यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट की तस्वीर सामने आने से सनसनी मच गई। दावा किया जा रहा है कि दूसरे ग्रह से यह 1000 फुट का विमान पृथ्वी पर आया। यह अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के ऊपर देखा गया। तस्वीर को यूएफओ डिस्क्लोजर एक्टिविस्ट्स द्वारा वाशिंगटन डीसी में आयोजित एक साइंस, नेशनल सिक्योरिटी एंड इनोवेशन नामक पैनल डिस्कशन के दौरान पेश किया गया। तस्वीर में देखा जा सकता है कि इस उडऩ तश्तरी के आकार की दिखने वाली चीज की बड़ी सी परछाई जमीन पर नजर आ रही है। यह यूएफओ असली था या नकली। इस बारे में कोई नहीं जानता। ना ही किसी को यह स्पष्ट तौर पर पता है कि यह दूसरे ग्रह की किसी उडऩ तश्तरी की तस्वीर है भी या नहीं। हालांकि इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म जरूर हो गया है। इस तस्वीर को पूर्व पेंटागन अधिकारी और विवादित यूएफओ रिसर्चर लुइस ल्यू एलिजोंडो ने पेश किया। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर आज की नहीं बल्कि चार साल पहले यानी 2021 की है, जिसे एक कमर्शियल पायलेट द्वारा लिया गया है।
जब फ्लाइट करीब 21,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी, तभी नीचे की तरफ यह यूएफओ उड़ रहा था। तस्वीर में एक चमकीला, सिल्वर रंग का डिस्कनुमा वस्तु दिखाई दी, जिसकी परछाई जमीन पर भी नजर आई। एलिजोंडो ने कहा कि उन्होंने स्वयं यह तस्वीर नहीं ली है। लिहाजा वो खुद इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकते।

 

Previous articleभारत की एक और डिजिटल स्ट्राइक, पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक
Next articleकैलिफोर्निया के कॉलेज में अज्ञात ने की फायरिंग, 2 महिलाएं घायल