जबलपूर। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला का भाजपा संभागीय कार्यालय में आगमन हुआ। आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर के नेतृत्व में श्री राजेंद्र शुक्ला का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री आशीष दुबे, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, जिला महामंत्री रजनीश यादव, रंजीत पटेल, योगेश बिलोहा, नितिन मिश्रा, विपिन अग्रहरि, दुर्गेश रजक, नरेश चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।








