देश का निर्माता है मजदूर, मजदूर दिवस समारोह में वक्ताओं ने मजदूर एकता का किया आव्हान

Join Us

जबलपुर. तोप निर्माणी जीसीएफ में मजदूर दिवस पर हमेशा की तरह विशाल जन सभा
व रैली का आयोजन किया गया.
मजदूरों के लिए संघर्षरत ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड एस. एन. पाठक के नैतृत्व में जीसीएफ इस्टेट में वाहन रैली निकाली गयी. जो सतपुला मैदान में आम सभा में परिवर्तित हुई. सभा को सम्बोधित करते हुए कामरेड पाठक ने मई दिवस के इतिहास व महत्व का उल्लेख किया. उन्होंने कहा 1886 में शिकागो शहर में मजदूरों के कार्य के घंटे निर्धारित करने एवं अन्य अधिकारों की मांग को लेकर शिकागो में आन्दोलन किया गया था.कुचलने
पूंजीपतियों द्वारा हिंसा की गयी. जिसमें कई मजदूर घायल हुए थे. मजदूरों ने उन घायलों और हताहत मजदूरों के लाल रक्त से रंजित कपड़े को फहराकर अपना विरोध दर्शाया था, उसी के बाद से लाल झंडा मजदूरों की पहचान बन गया.
पाठक ने जीसीएफ में मजदूर संघ हथौड़ा के गठन पर जानकारी देते हुए कहा कि उनके द्वारा मजदूर हित की रक्षा करने हेतु बनाए गए संगठन ने आज विशाल रूप लेकर सबसे मजबूत संगठन बन कर उभरा है. उन्होंने बताया कि आगामी 20 मई को फेडरेशन के बैनर तले एक विरोध कार्यक्रम किया जाएगा इसमें सभी कर्मचारियों को 1 घंटे लेट निर्माणी में आना
है. कार्यक्रम में शरद बोरकर, अजय रजक, पंकज रंजन, नरेश बाजपेयी, रवि शाह, अमिताभ परस्ते, यूनियन के अनिल कोष्ठा, दीप विश्वकर्मा, मिथुन रवि अन्ना,
सुदित रूनेश, विजय सूरज, सर्वेश, ऋषि भीम, विनय, अमित उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे.

Previous articleएमपी ट्रांसको में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Next articleलोक अदालत में अच्छी वसूली हो इसके लिए ई-नगर पालिका के संचालन के लिए कैशियरों को दिया गया प्रशिक्षण – निगमायुक्त प्रीति यादव