स्लॉट बुकिंग के लिए शेष किसान जिला खाद्य कार्यालय में आवेदन देकर स्लॉट बुक करवा सकते है

Join Us

05 मई गेहॅू उपार्जन की अंतिम तिथि

नर्मदापुरम/ रबी विपणन वर्ष 2025 – 26 में जिले में गेहॅू उपार्जन हेतु 64988 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। जिले में गेहॅू उपार्जन हेतु कुल 171 गेहॅू उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये है। उक्त गेहॅू उपार्जन केन्द्रों पर उपार्जन का कार्य दिनांक शासन के निर्देशानुसार 15.03.2025 से 05.05.2025 तक किया जा रहा है।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि साहू ने बताया कि आज दिनांक तक की स्थिति में जिले में कुल पंजीकृत किसानों मे से 41791 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग किये गये है जिनमें से 33844 किसानों द्वारा उपार्जन केन्द्र पर अपनी उपज का विक्रय किया जा चुका है उक्त किसानों से 361951 में.टन गेहॅू का उपार्जन किया गया है।

नागरिक आपूर्ति निगम स्तर से 336706 में.टन के स्वीकृति पत्रक जारी किये गये है। स्वीकृत मात्रा के विरुद्ध 740.04 करोड़ रुपये का सफल भुगतान जे.आई.टी. के माध्यम से विक्रेता किसानों को किया जा चुका है।

शासन द्वारा स्लॉट बुकिंग की अंतिम  30.04.2025 तक निर्धारित की गई थी। किन्तु इसके उपरान्त भी यदि ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों में से समर्थन मूल्य पर गेहॅू विक्रय करने हेतु इच्छुक किसान जो स्लॉट बुक नहीं करा सकें है वे दिनांक 05.05.2025 तक स्लॉट बुकिंग हेतु कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। प्रस्तुत आवेदन में कृषक का नाम, किसान कोड, विक्रय की जाने वाली उपज की मात्रा, उपज विक्रय करने हेतु चयनित उपार्जन केन्द्र का कोड तथा विक्रय की दिनांक (अधिकतम 05.05.2025 तक) का उल्लेख करना होगा।

अतः उक्त संबंध में शेष कृषकों भाईयों से निवेदन है कि वे गेहूं उपार्जन की अंतिम 05.05.2025 तक अनिवार्यतः संबंधित उपार्जन केन्द्र पर अपनी उपज लेकर पहुच जाऍ।

Previous articleजिले की केन्द्रीय जेल एवं उप जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए विधिक सहायता सह विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन
Next articleएक तरफा मुकाबले में सीहोर बाइज ने सीहोर ब्लू को 4-0 से हराया