प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना बनी किसानों के लिए वरदान

Join Us

ग्राम रेहड़ा के कृषक सेवाराम कहार ने ड्रिप इरिगेशन सिस्टम से सिंचाई समस्या का किया समाधान

नर्मदापुरम/प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) का उद्देश्य देश के किसानों को आधुनिक एवं जल- सिंचाई तकनीकों से जोड़ना है, जिससे “हर खेत को पानी” का संकल्प पूरा हो सके। इस योजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली जैसे ड्रिप एवं स्प्रिंकलर इरिगेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे पानी की बचत के साथ-साथ फसलों की उत्पादकता में भी वृद्धि हो रही है। इसी योजना का लाभ उठाते हुए ग्राम रेहड़ा, तहसील सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम के कृषक श्री सेवाराम कहार ने ड्रिप इरिगेशन सिस्टम को अपनाया है। पूर्व में सिंचाई की समस्या से जूझ रहे श्री कहार ने योजना के अंतर्गत अनुदान प्राप्त कर ड्रिप इरिगेशन प्रणाली स्थापित की, जिससे अब उन्हें अपने खेतों की सिंचाई सुलभ एवं सुचारू रूप से करने में सफलता मिली है। श्री कहार बताते हैं कि ड्रिप इरिगेशन से न केवल सिंचाई की सुविधा आसान हुई है, बल्कि पानी की भी पर्याप्त बचत हो रही है। वे इस तकनीक से पूर्ण रूप से संतुष्ट हैं और अन्य किसानों को भी इस योजना का लाभ उठाने की सलाह देते हैं। प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से देशभर के लाखों किसानों को लाभ मिल रहा है और यह प्रयास कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।

Previous articleयोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए करें बेहतर प्रबंधन, नागरिकों को सुशासन का लाभ दिलाए – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
Next articleसुपर सीडर तकनीक के रूप में नरवाई प्रबंधन के लिए मिला आसान और असरदार विकल्प