गंगा एक्सप्रेसवे पर फाइटर जेट्स ने किया टच एंड गो रिहर्सल, दिखाई अपनी ताकत

Join Us

लखनऊ,(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी एयर स्ट्रिप पर शुक्रवार को भारतीय वायुसेना की ताकत देखने को मिली। इस आधुनिक एयर स्ट्रिप की लंबाई तीन किलोमीटर है। इस पर भारतीय वायुसेना के राफेल, मिराज, जगुआर जैसे एडवांस फाइटर जेट्स ने दिन में टच एंड गो रिहर्सल करके अपनी शक्ति और कौशल का प्रदर्शन किया। यह भी बताया गया है कि भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान रात में भी इस क्रम को दोहराएंगे। दरअसल, शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों का टच एंड गो रिहर्सल किया गया। लड़ाकू विमानों का शो देखने के लिए 500 से ज्यादा स्कूली बच्चों को बुलाया गया। गंगा एक्सप्रेसवे पर तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई गई है, जिस पर मिराज, जगुआर, मिग 29 और राफेल ने अपनी ताकत दिखाई।
इसके अलावा कैरियर एयरक्राफ्ट और हरक्यूलस जैसे विमानों ने भी अपने कौशल का परिचय दिया। अदाणी ग्रुप से जुड़े अधिकारी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे देश में सबसे बड़ा है। यह एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा है। यह मेरठ से प्रयागराज को जोड़ता है। यह एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट है।
गंगा एक्सप्रेसवे देश और राज्य के लिए काफी अहम है। यहां से चीन की सीमा नजदीक है, इस लिहाज से इस एक्सप्रेसवे का रणनीतिक महत्व भी है।

 

Previous articleदिल्ली एयरपोर्ट पर तेज हवाओं से बड़ा हादसा, टर्मिनल 3 पर टिन की छत गिरी
Next articleसुप्रीम कोर्ट ने किया अर्जेंट सुनवाई से इनकार, कहा- क्या कोर्ट केवल अमीरों के लिए रह गई?