सीहोर। भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दयाल गोहिया व जिला भाजपा महामंत्री श्री राजकुमार गुप्ता के भांजे और श्री गोबिंद अग्रवाल के छोटे सुपुत्र चि. खुश (शुभम) अग्रवाल सीए का विवाह सौ. कां. लवीना (चारुल) सीए के साथ बुधवार को क्रिसेंट गार्डन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिवारीजनों के साथ क्षेत्रीय विधायक श्री सुदेश राय और उनकी धर्म पत्नी श्रीमती अरुणा राय, नपा अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री लोकेंद्र मेवाड़ा, जिला भाजपा अध्यक्ष व पूर्व नपा अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, भाजपा नेता सीताराम यादव, शैलेश पटेल, अनिल अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, पंडित शैलेश तिवारी, राजा अग्रवाल, कमलेश कटारे आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।







