मजदूर दिवस उन मेहनतकश हाथों को सलाम करने का दिन है-राजीव गुजराती
सीहोर। राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के मुख्य अतिथ्य एंव जिला इंटक कौसिंग कमेटी के अध्यक्ष जमीर बहादुर की अध्यक्षता व म.प्र.राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के महामंत्री जयमल सिंह राजपाल की विशेष उपस्थिति में जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम पहलगाँव में आतंकवादियों द्वारा किये गये में हमले में मृत आत्माओं की आत्मशांति हेतु दो मीनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मशांति हेतु प्रार्थना की गई। तत्पश्चात राजीव गुजराती द्वारा उपस्थित मजदूरगणों का पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेट कर सम्मान करते हुए कहा कि मई प्रथम दिवस उन सभी मेहनतकश हाथों को सलाम करने का दिन है। सम्मान समारोह उपरांत मजदूरों की जायज मांगों के समर्थन में अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार मेडम को ज्ञापन सौंपा। जयमल सिंह राजपाल द्वारा ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि शुगर फैक्ट्री बी.एस.आई.लि. कम्पनी के कृषि फार्मस एवं कृषि आधारित उधोग शुगर एवं सोया प्लान्ट के श्रमिकों को उनका सीलिंग की भूमि के आवंटन में प्राथमिकता का अधिकार 5-5 एकड़ भूमि जीवन यापन हेतु दिलाने में मदद करें। क्योंकि श्रमिक परिवार आर्थिक संकटों के दौर से गुजर रहे है लगभग 90 श्रमिक मर चुके है। यह समस्या 1000 श्रमिक परिवारों की है। शुगर फैक्ट्री की इस सीलिंग की भूमि पर सरकार/राजस्व विभाग की एवं अवैध कब्जे धरियों की मिली भगत से सैकड़ो दबंगो, बाहुबलियों, प्रभावशाली व्यक्तियों ने अवैध कब्जा करके करोड़ों रूपयों का लाभ उठा रहे है। वही दूसरी और जिन मजदूरों का वास्तविक हक है वह रोजगार के अभाव में भूखे मर रहे है। अतेव वास्तविक भूमिहीन एवं कृषि श्रमिकों को जो बी.एस.आई.लि. के कृषि फार्मों के शुगर व सोया प्लान्ट से सम्बन्धित है बेरोजगार हुये इन श्रमिकों को भूमि के बंटन का 5-5 एकड़ का प्राथमिक अधिकार दिलाया जावे क्योकि म.प्र. सीलिंग एक्ट 1960 की भी यही मंशा है, उद्देश्य है, मूल भावना है जो सत्य है। कांग्रेस इन मजदूरों की जायज मांगों का समर्थन करती है शासन से मांग करती है कि इनकी जायज मांगों का त्वरित निराकरण करे। इस अवसर पर उपस्थित जनों में नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, रमेश गुप्ता, आशीष गेहलोत, राममोहन श्रीवास्तव, भगवत सिंह परमार, गणेश चतुर्वेदी, के.के. रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, गजराज परमार, मनीष मेवाड़ा, तनष्कि त्यागी, यश यादव, शुभम त्यागी, अजय राजपूत, ओम सोनी, निर्मला जयसवाल, लक्ष्मी बाई यादव, तुला बाई, शारदा बाई सहित बड़ी संख्या में मजदूरगण उपस्थित रहे।








