जिले में गेहूं खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी

Join Us

रबी उपार्जन 2025–26

  32759 किसानों से 349988 मीट्रिक टन गेहूं का हुआ उपार्जन

नर्मदापुरम/ शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2025–26 में  15 मार्च से जिले के ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत 64988 किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य किया जा रहा है। आज दिनांक को 7475 मे.ट स्कंद का उपार्जन हुआ।

जिला आपूर्ति अधिकारी रश्मि साहू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में स्थापित 171 उपार्जन केन्द्रो पर आज दिनांक तक कुल 41826 किसानों के द्वारा अपना स्लॉट बुक किया गया है जिनमे से 167 केंद्रों पर 32759 किसानों से 349988 मीट्रिक टन की खरीदी की जा चुकी है। जिसकी भुगतान योग्य राशि 909.97 करोड़ है। जिसके विरुद्ध 832.73 करोड़ रुपए की राशि भुगतान हेतु बैंको को ट्रांसफर की गई है। उन्होंने बताया कि परिवहन व्यवस्था को भी सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसमें कुल उपार्जित स्कंद के विरुद्ध 335957 मीट्रिक टन (97.47%) मात्रा का परिवहन किया जा चुका है।  वर्तमान में 336539 मीट्रिक टन उपज की मात्रा स्वीकृत हो चुकी है और WHR (वेयरहाउस रसीद) के अंतर्गत 263040 मीट्रिक टन संग्रहित की गई है।

Previous article03 मई से 09 मई तक विभिन्‍न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
Next articleपीएमश्री शास.स्वामी विवेकानन्द हाई स्कूल में हुबा समर कैम्प का शुभारंभ