21 कन्याओं का शुभ विवाह मोहन धाम आश्रम ग्वारीघाट मैं 30 अप्रैल 2025

Join Us

कन्यादान एक ऐसा दान है। जो कि इस युग में सबसे ज्यादा पुण्य देने वाला दान है। लेकिन फिर भी कई बार माता-पिता इस दान को करने में सक्षम नहीं हो पाते और कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ बच्चों के माता-पिता नहीं होते तब इन परिस्थितियों में कुछ समाज की ऐसी संस्थाएं जो कि समाज के लिए निरंतर कार्य करती हैं वह आगे आती है। उनमें से कुछ संस्थाएं महिला कल्याण महिला, महिला मंडल, तेजस्विनी महिमा फाउंडेशन जैसी संस्था आगे आई और उनके द्वारा भव्य आयोजन का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष श्रीमती पूजा पंजवानी जैसी समाज सेवी एकजुट होकर जब संकल्प लेती है ।और उस संकल्प को पूरा करने के लिए दिन-रात एक करती है । 29 अप्रैल को मोहन धाम आश्रम में सुबह 9:00 बजे से हल्दी संपन्न की गई 2:00 बजे के बाद मेहंदी का आयोजन किया गया दूल्हा-दुल्हन को अलग-अलग पंक्ति में बिठाकर एक लाइन से एक साथ हल्दी लगाई गई ,उसके बाद सभी को मेहंदी रचाई। बड़ा ही मनभावन प्रतीत हो रहा था जब एक साथ 21 कन्याएं अपने हाथों में मेहंदी लगवा रही थी। और हल्दी के रंग में रंगी हुई जब यह बेटियां मेहंदी लगाती हैं और अपने आने वाले कल के सपने आंखों में सजती है वह देखकर सभी की आंखें नम हो गई कन्यादान करने का यह अवसर जिन लोगों को मिल रहा है। वह अपने आप में बहुत ही भाग्यशाली है ।
श्री महंत स्वामी त्रिलोक दास जी महाराज जिनके सानिध्य में 21 कन्याओं का विवाह संपन्न होगा ,

कार्यक्रम में विशेष सहयोगी रहे

कमलेश शुक्ला, रंजीत गढ़वाल पूनम सेठी, श्रीमती सोनिया वाकुलकर रायत नेशनल मीडिया फाउंडेशन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अटल प्रगति संपादक जसवीर चोपड़ा, सरिता कपूर, रीना गुप्ता, हर्ष सविता केवट अरविंद पांडे आकांक्षा सुमित सोनी पार्वती सिंधी
माता की चौकी वर्षा यादव भजन गायिका, एवं नयन कपूर द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई । 9:00 बजे बारात रेन बसेरा से चलकर मोहन धाम आश्रम में ठीक 10:00 बजे पहुंचेगी 11:00 बजे सभी कन्याओं का विवाह प्रारंभ किया जाएगा एक साथ 21 कन्याओं का शुभ विवाह संपन्न होगा ,समाज में सामाजिक कार्य करने वाली महिलाएं एकत्रित होकर उन कन्याओं का कन्यादान करेंगे और सभी को आशीर्वाद दिया जाएगा।

Previous articleमोदी सरकार का बड़ा ऐलान- पूरे देश में होगी जाति जनगणना, कैबिनेट बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले
Next articleऑपरेशन “यात्री सुरक्षा”: यात्रियों के समान की सुरक्षा में आरपीएफ का सराहनीय कदम