मेष राशि: आज का दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। आज आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। आज दिन भर घर की व्यवस्था और सुधार संबंधी कामों में व्यस्तता रहेगी। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्म बल बढ़ेगा।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज आपकी मानसिक और आत्मिक सुख शांति बनी रहेगी। इच्छित कार्य समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज जीवन में सब कुछ होते हुए भी कुछ खालीपन सा महसूस होगा। अपने ऊपर नकारात्मकता ना हावी होने दें और स्वयं को व्यस्त रखें। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुछ समय व्यतीत करना आप को सुकून देगा।
मिथुन राशि: आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। मनोरंजन सम्बन्धी प्रोग्राम बना सकते है। आज थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण से जुड़े हुए हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है।
कर्क राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व हो जायेगी।
सिंह राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आज संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आलस को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे और अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे। आज आप अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दें। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फिजूल की बातों में ना पड़ें। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो आज पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं।
कन्या राशि: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी नजदीकी रिश्तेदार की समस्या को हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और निखार आएगा। घर की जरूरत संबंधी आवश्यकताओं को लेकर मार्केटिंग में समय बीत सकता है। ऑफिस के सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। फिजूल की बातों से बचने की कोशिश करें, आवश्यकता पडऩे पर ही बोलें।
तुला राशि: आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपका मन नए कार्यों को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अपने लिए कुछ खास करने का प्लान बनायेंगे। शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लेंगे 7 आज आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोचेंगे जिसमें आपको फायदा होगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं आज समाज में उनकी काफी प्रशंसा होगी। पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे घर का माहौल खुशनुमा रहेग।
धनु राशि: पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे।
मकर राशि: आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। महिलाएं आज घर के कामकाज समय पर निपटाने में सफल रहेंगी। आज रुठे हुए जीवनसाथी को मनाने के लिए उन्हें मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। सरकारी संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है।
मीन राशि: आज का दिन फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता हासिल जरूर होगी। अगर आज किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है।






