निगम के अमले ने हटाये विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। नगर निगम द्वारा सडक़ों, फुटपाथों, कॉरीडोर व सार्वजनिक स्थलों आदि से अतिक्रमणों को हटाने तथा अवैध निर्माणों को तोडऩे की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सीएम हेल्पलाईन व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निवारण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के अनेक क्षेत्रों से अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए ठेले, लोहे का फ्रेम, टेबिल आदि जप्त किए तथा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के कार्य में बाधक अर्जुन नगर क्षेत्र के 20 मकानों को तोड़ा साथ ही भवन अनुज्ञा शाखा को सहयोग देते हुए करोद क्षेत्र में निर्मित अवैध छज्जे को भी तोडऩे की कार्यवाही की। निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सोमवार को बरखेड़ा पठानी, अवधपुरी, इंद्रपुरी, अशोका गार्डन, ऐशबाग, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म क्र. 01, एम.पी.नगर जोन-01, कोलार रोड स्थित बीमा कुंज, सर्वधर्म कालोनी, अमरनाथ कालोनी, महाबलीपुरम, ललिता नगर, डीमार्ट, माता मंदिर, जवाहर चैक, रिवेरा टाउन, न्यू मार्केट, लिंक रोड नं. 01, 02 एवं 03, मालवीय नगर, बैरागढ़, मिनी मार्केट, मल्टी लेबिल पार्किंग, लालघाटी, विजय नगर, नारियलखेड़ा, शालीमार काम्प्लेक्स, जनता कालोनी आदि क्षेत्रों में सडक़ों, फुटपाथों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से रखी भवन निर्माण सामग्री, कबाड़े का सामान, अवैध शेड, पान पार्लर आदि को हटाते हुए 05 ठेले, 01 लोहे का फ्रेम, 01 टेबिल आदि जप्त की।

Previous articleतालाब किनारे मेडिकल वेस्ट फेंकने वाले फ ार्म हाउस संचालक को ढूंढक़र वसूला 10 हजार रुपये का जुर्माना
Next articleवर्दी पर हमला कर फाडऩे वालो ने लगाये पुलिस हमारी बाप है के नारे