पशुपति नेपाली समाज ने पहलगाम घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Join Us

भोपाल, (आरएनएस)। पशुपतिनाथ नेपाली समाज द्वारा गोविन्दपुरा में सोमवार को कश्मीर के पहलगाम में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने आतंकवादी हमले में मारे गए मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेपाली समाज ने आंतकवाद की घोर निंदा की। नेपाली समाज के अध्यक्ष लोकमणि घिमिरे ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद है। बुटवल नेपाल के सन्दिप न्यौपाने सहित सभी 27 पर्यटकों की हत्या से पूरे नेपाल सहित विश्व आक्रोशित है। आतंकवाद किसी भी देश के लिए घातक है। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में दिवाकर अर्याल, डोलराज भंडारी, विष्णु शर्मा, समाज के महामंत्री सुरेश पाण्डे, मनोज अर्याल, श्रीमती निर्मला क्षेत्री, किशोर अधिकारी, टंक मुखिया, श्रीमती दिपकला बश्याल, जगन्नाथ पौडेल, दामोदर वेलवासे, ऋषि लुइँटेल, तालबाहदुर खडका, शंकर रेग्मी, लोकमणी वेलवासे, जिबनारायण घिमिरे, श्रीमती हिरादेवि अर्याल, श्रीमती उमा डुम्रे, बलराम न्यौपाने, रमेश न्यौपाने, मुक्तिराम घिमिरे, लोकमणी पौडेल, लालमणी पाण्डे ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Previous articleउप मुख्यमंत्री ने गैंबल इंडिया के प्रतिनिधियों से की मुलाकात
Next articleमहापौर ने संगीतमय सुन्दरकांड में सम्मिलित होकर की पूजा अर्चना