नर्मदापुरम। श्री समर्पण श्री संस्था द्वारा नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। जिसके तहत स्वदेश सैनी व अन्य सदस्यों ने सीएमओ को और कलेक्टर को ज्ञापन दिया है और विगत 3 हफ्ते होने के बाद भी उनके द्वारा स्वच्छता को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा है जिसको लेकर संस्था अब नागरिकों के बीच जाकर स्वच्छता को लेकर अपील करेगी और उनसे नगर को स्वच्छ होना चाहिए कि नहीं इसको लेकर चर्चा करेगी इस अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसमें समस्त नागरिकों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे इससे पूर्व इंदिरा चौक पर इस अभियान का प्रारंभ हुआ। जिसमें व्यापारी वर्ग ने बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया । स्वदेश सैनी ने बताया कि अब सभी सदस्यों के द्वारा शाम 5 बजे मीनाक्षी क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।






