जय हो समिति के नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 252 वा सप्ताह

Join Us
नर्मदापुरम। जय हो समिति द्वारा संचालित नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान ने इस रविवार को विवेकानंद घाट पर अपने 252वें सप्ताह में प्रवेश किया। समिति के सदस्यों के उत्साह और समर्पण से नर्मदा माँ के तटों की सफाई कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि यह सेवा कार्य केवल एक अभियान नहीं, बल्कि माँ नर्मदा के प्रति हमारी श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक है। नियमित रूप से घाटों की सफाई कर हम स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं। समिति के सदस्यों ने प्लास्टिक कचरे, कपड़े, पूजा सामग्री व अन्य अपशिष्ट पदार्थों का निस्तारण किया। समिति ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे घाटों की पवित्रता बनाए रखने हेतु अपने कर्तव्यों का पालन करें तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अर्पित मालवीय समिति के वरिष्ठ सदस्य अनिल मिश्रा रमेश उपरारिया सहित समिति के परी उपरारिया आकाश पवार अजय बावरिया सौरभ वर्मा किशन सराठे अनुराग वर्मा विशाल बावरिया सागर पटेल कौशिक बावरिया राजेश वर्मा गणेश यादव जतिन यादव विशाल बिश्नोई अंकित सागर पीतम चक्रवर्ती उपस्थित रहे।
Previous articleदिव्यांजन शिविर में 110 हुए पंजीयन, उपकरण और प्रमाण पत्र भी बांटे 
Next articleसनातनियों को संगठित होने की आवश्यकता है