दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, अगले दो दिन लू चलने का अनुमान

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 3.5 डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम 5:30 बजे आद्र्रता का स्तर 14 प्रतिशत रहा। आईएमडी ने शुक्रवार और शनिवार को लू चलने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शाम सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Previous articleपाकिस्तानियों को खोज-खोज कर निकालें बाहर : अमित शाह
Next articleपाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित